भाजपा ने मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट पर जिले के बाहर के व्यक्तियों द्वारा फर्जी मतदान करने और पर्दानशीं महिलाओं की बिना पहचान कराए मतदान कराने का आरोप लगाते हुए राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
भाजपा ने आरोप लगाया है कि कुंदरकी विधानसभा में स्थित मस्जिद, मदरसों और लॉज में बाहरी जिलों और बाहरी विधानसभा से आये हुए व्यक्तियों को ठहराया गया है। इन लोगों का फर्जी पहचान पत्र बनवाकर मतदान कराया जा रहा है। जो मतदाता जिले में नहीं है या जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नाम के फर्जी पहचान पत्र बनाकर यह लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं तथा पर्दानशीं महिलाओं की पहचान सुनिश्चित कराये बिना मतदान कराया जा रहा है।