फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में भाजपाइयों का प्रदर्शन

Mon, 23 Jun 2014 10:21 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर सपाइयों के हमले के विरोध में रविवार को भाजपाइयों ने प्रदेश भर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पुतले फूंके।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में अराजकता चरम पर है। सपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है।

कहा कि बुलंदशहर के डिवाई क्षेत्र के विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित द्वारा केलावन के ग्राम प्रधान संजय शर्मा पर जानलेवा हमला इसकी एक बानगी है।

उन्होंने बताया कैसरबाग में मनोहर सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर गुप्ता, सुरेश तिवारी आदि ने सीएम का पुतला फूंका और भाजपा कार्यालय पर हमला करने वाले सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


वहीं भाजपा जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सरोजनीनगर स्थित स्कूटर्स इंडिया चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

इसके अलावा लखीमपुर में सांसद रेखा वर्मा, फैजाबाद में लल्लू सिंह, सीतापुर में राजेश वर्मा बलरामपुर में दद्न मिश्रा, गोंडा में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, बाराबंकी में शरद अवस्थी, अंबेडकर नगर मे राम प्रकाश यादव, बहराइच में गुलाब चंद्र शुक्ला और हरदोई में राजीव रंजन मिश्रा की अगुवाई में पुतले फूंके गए।
विज्ञापन


रायबरेली में अनुभव कक्कड़ और उन्नाव में संजय शुक्ला व सरोज चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीएम का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। गोरखपुर और बुंदेलखंड में भी पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें