फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता पर गलत धाराओं में केस दर्ज करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
इटौंजा थाने में एकत्र भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजापुर गांव में हुए विवाद में भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ गलत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाकर शनिवार को भाजपाइयाें ने इटौंजा थाने में प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी ने जांच का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

गत 10 फरवरी को राजापुर गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें दोनों पक्षों की तरफ से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस विवाद में भाजपा कार्यकर्ता मनोज अवस्थी घायल हो गए थे। लेकिन थाने में एक पक्ष द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मनोज और उनके कई परिवारीजन के खिलाफ धारा 307 समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई। इसकी जानकारी होने पर शनिवार दोपहर बहुत से भाजपाई इटौंजा थाने पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ता मनोज अवस्थी के खिलाफ गलत धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप लगा प्रदर्शन किया।
थाना प्रभारी से मामले की जांच कराने की मांग की। थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया और पूरे मामले की जांच कराकर तीन दिन में दर्ज रिपोर्ट से गलत धाराओं को हटाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें