फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 के लिए जुलाई के अंत तक ये काम पूरा करेगी भाजपा, शाह की हिदायत पर भी होगा अमल

Sat, 07 Jul 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
विज्ञापन

मिशन 2019 की फतह का खाका खींचने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हर काम की समय सीमा तय कर गए हैं। पहले दिन पूर्वी तो दूसरे दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर न सिर्फ सरकार और संगठन के अब तक हुए कामों को समझा बल्कि बारीकी से सवाल कर खामियों को पकड़ने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


दोनों ही जगह बैठकों में उन्होंने सरकार और संगठन में हर स्तर पर समन्वय की हिदायत देने के साथ इसके जमीनी स्तर दिखाई देने की नसीहत दी। शाह ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय से कहा कि जुलाई में ही संगठनात्मक ढांचे का बचा काम पूरा कर लिया जाए। इसके बाद संगठनात्मक ढांचे का कोई काम शेष न रहे।

वाराणसी और आगरा में शाह के सामने यह तथ्य आया कि क्षेत्रों और जिलों में अभी कई मोर्चा और प्रकोष्ठों का विधिवत गठन नहीं हुआ है। प्रदेश स्तर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित अन्य कुछ प्रकोष्ठों और विभागों के गठन का काम पूरा होना है।
विज्ञापन


कुछ स्थानों पर जिला इकाइयों में कुछ पद रिक्त हैं। इस पर शाह ने जुलाई में इस काम को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रदेश नेतृत्व से कहा कि बूथों की कमेटियों का नए सिरे से सत्यापन कराएं, जहां कहीं कमेटियां सक्रिय न हों वहां पर इनका पुनर्गठन किया जाए। स्थानीय समीकरणों के चलते किसी स्थान पर समितियों के गठन में व्यावहारिक कठिनाई होने पर पड़ोस के स्थान के किसी कार्यकर्ता को भेजकर यह काम पूरा कराएं।

Trending Videos
विज्ञापन

संगठन व सरकार के लोगों को दे गए ये हिदायत

उन्होंने यह भी हिदायत दी कि पार्टी के मोर्चो की इकाइयों का गठन मंडलों तक और प्रकोष्ठों, प्रकल्पों और विभागों का गठन जिलों पर करने का काम भी जुलाई में ही निपटा लिया जाए। कहीं पदाधिकारी बदलना जरूरी हो तो उसे भी इसी महीने कर लें। साथ ही सभी इकाइयों के साथ बैठक कर हर स्तर पर संगठनात्मक ढांचे की पूरी समीक्षा की जाए।

उन्होंने जिलों में मंत्रियों, विधायकों और सांसदों में परस्पर समन्वय की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकार के काम में संगठन के लोगों की भागीदारी दिखे तो संगठन के काम में सरकार में बैठे लोगों की सक्रियता दिखाई देनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें