फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी में बिना किसी चेहरे के चुनाव लड़ेगी भगवा सेना'

Sun, 13 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नहीं घोषित होगा भाजपा का उम्मीदवार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने रविवार को यहां चुनावी जंग में आगे रखे जाने वाले चेहरों की चर्चा पर विराम लगा दिया। माथुर ने कहा कि उनकी पार्टी बिना किसी चेहरे के साथ 2017 की चुनावी जंग में कूदने की तैयारी कर रही है। हांलाकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम फैसला तो संसदीय बोर्ड ही करेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से रणनीति के मोर्चे पर उतारे गए प्रशांत किशोर को लेकर पार्टी की तैयारी पर माथुर ने कहा कि इस तरह के कई प्र्रशांत किशोरों से भाजपा अच्छी तरह निपटना जानती है। बिहार की परिस्थितियां अलग थी।

जरूरी नहीं हर मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहें
ओम माथुर दो दिन के प्रवास पर यहां आए थे। माथुर ने कहा कि भाजपा सामूहिक नेतृत्व वाली पार्टी है। हमेशा सामूहिक रूप से चुनाव लड़ने की हमारी परंपरा रही है। भाजपा चेहरे के चक्कर में नहीं है। भाजपा के पास ऐसे कई नेता हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की बैठक में गैरमौजूदगी के सवाल पर बोले कि प्रदेश अध्यक्ष को शनिवार को डीजीपी से मिलने जाना था। इसलिए वे बैठक में शामिल नहीं हुए। माथुर ने कहा कि जरूरी नहीं है कि हर मीटिंग में सभी लोग शामिल हों। वे भी कई बैठकों में शामिल नहीं हो पाते हैं।

यूपी भाजपा में सबकुद ठीक, कुछ भी गड़बड़ नहीं

ओम माथुर - फोटो : amar ujala
प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यूपी में प्रदेश अध्यक्ष का फैसला जल्द हो जाएगा। इसके लिए बस थोड़ा इंतजार कीजिए।

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि यूपी भाजपा में सब ठीक चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नही है।

अध्यक्ष का चुनाव सांगठनिक मामला है। उन्होंने कहा कि कहा कि केंद्र की योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने के लिए यूपी में एक लाख से अधिक बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के उपलब्ध डाटा का इस्तेमाल किया जाएगा।

सूबे में करीब 1.40 लाख बूथ हैं। इनमें से 1.20 लाख बूथों पर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। इन्हीं के जरिए भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन

प्रशांत किशोर तो मीडिया की उपज, ऐसे लोग हर रोज आते हैं

ओम माथुर - फोटो : amar ujala
कांग्रेस की ओर से यूपी में प्रशांत किशोर को सक्रिय किए जाने पर माथुर ने कहा कि किसी को भी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। हम ऐसे लोगों से निपटना जानते हैं। इस तरह के सर्वे करने वाले तीन-चार लोग हर दिन उनके पास आते हैं।

एक व्यक्ति से चुनाव हारा व जीता नहीं जाता है। प्रशांत किशोर मीडिया की उपज हैं। जिस तरह कन्हैया को रातोंरात मीडिया ने हीरो बना दिया उसी तरह प्रशांत किशोर भी हैं।

जब प्रशांत किशोर गुजरात में काम कर रहे थे तो उस समय मैं ही वहां का प्रभारी था। इसलिए मुझे पता है कि वे क्या करते हैं।
  राहुल के लिए जो कहा वह गलत नहीं ओम माथुर ने कहा कि उन्होंने राहुल के लिए जो कहा उसमें कुछ भी गलत नहीं है। कांग्रेस में 60 वर्षों से एक ही परिवार का राज चलता आ रहा है।

जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक यह सिलसिला जारी है। राहुल गांधी के बाद ही यह सिलसिला थमेगा क्योंकि उनकी शादी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें