फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा, पीएम मोदी को छोड़कर सबका टिकट काटने जा रही भाजपा

Fri, 02 Feb 2024 01:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया है कि भाजपा यूपी में अपने सभी वर्तमान सांसदों के टिकट काट देगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट बदल देगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं आपको एक ब्रेकिंग न्यूज दे रहा हूं। भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में एक सांसद को छोड़कर सबका टिकट काटने जा रही है और उनकी भी सीट बदल दी जाएगी। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को छोड़कर सभी का टिकट काटने की बात कही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि हो सकता है कि पीएम मोदी की भी सीट बदल दी जाए। पीएम मोदी अभी वाराणसी से सांसद हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक) ही एनडीए को हराएगा। भाजपा सरकार में युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। 10 साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा बेरोजगारी और महंगाई कम नहीं कर पाई है। किसानों से किए गए उनके सभी वादे अधूरे हैं। भजापा ने अपने राज में किसानों को सबसे ज्यादा दुखी किया है।

ये भी पढ़ें - बजट: यूपी के विकास को रफ्तार देगा केंद्रीय बजट, इस बार ज्यादा मिलेंगे 8500 करोड़, जानिए क्या बोली सपा-कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Budget 2024 : हर साल दो लाख से अधिक लोगों को मिल सकेगा आवास, मध्यम वर्ग में जगी अपना घर पाने की आस

 

उन्होंने कहा कि पीडीए में 90 प्रतिशत वो लोग शामिल हैं जो कि भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त हैं। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सपा इंडिया गठबंधन में शामिल है और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, सपा द्वारा कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना प्रत्याशियों की घोषणा करने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें