प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच प्रदेश मुख्यालय में करीब एक घंटे तक विधानसभा चुनाव को लेकर लंबी मंत्रणा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पिछड़े व अति पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए केशव को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। दलित वर्ग में जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य मोर्चा संभालेंगी वहीं पिछड़े वर्ग में केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह कमान संभालेंगे।