फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: सदस्यता अभियान पूरा करने व नए मतदाताओं को जोड़ने पर काम करेगी भाजपा

Sat, 25 Sep 2021 01:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा ने यूपी चुनाव 2022 के मद्देनजर हर हाल में सदस्यता अभियान पूरा करने पर जोर दिया है। वहीं, युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष रूप से रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मिशन-2022 के तहत सदस्यता अभियान का लक्ष्य हर हाल में पूरा करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया है। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में अभियानों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया।

विज्ञापन


बैठक में धर्मेंद्र प्रधान ने अगले महीने से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर बल दिया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में चार करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसमें नए और पुराने सदस्य शामिल होंगे। लक्ष्य पूरा हुआ तो चुनाव में 50 प्रतिशत वोट मिलना निश्चित है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बूथ समिति यह निश्चित करे कि क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे।

उन्होंने पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति और उनके प्रशिक्षण की समीक्षा की और अग्रिम मोर्चों के आगामी कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के सुझाव दिए। करीब तीन घंटे चली बैठक में बूथ विजय अभियान, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन, केंद्र सरकार में नवनियुक्त मंत्रियों की जन आशीर्वाद यात्रा, शक्ति केंद्र प्रभारी सम्मेलन की भी समीक्षा की गई। इस दौरान महामंत्री सुब्रत पाठक, गोविंद शुक्ला, अनूप गुप्ता, जेपीएस राठौर, डॉ. चंद्रमोहन, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केशव और धर्मेंद्र के बीच लंबी मंत्रणा

प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच प्रदेश मुख्यालय में करीब एक घंटे तक विधानसभा चुनाव को लेकर लंबी मंत्रणा हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पिछड़े व अति पिछड़े वोट बैंक को साधने के लिए केशव को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। दलित वर्ग में जहां राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य मोर्चा संभालेंगी वहीं पिछड़े वर्ग में केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह कमान संभालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें