फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma case: भाजपा ने प्रवक्ताओं की लगाम कसी, भड़काऊ बयान देने वाले 38 नेताओं की बनाई सूची

Tue, 07 Jun 2022 01:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा ने भड़काऊ बयान देने वाले पार्टी प्रवक्ताओं और नेताओं की सूची बनाई है और इन्हें धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान देने से बचने की हिदायत दी है।

 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरत मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की लगाम कसी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी राष्ट्रीय और प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले नेताओं को पार्टी लाइन के विपरीत बयान नहीं देने का फरमान जारी किया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले बयान देने वाले 38 नेताओं की लिस्ट बनाई है । इनमें से 27 नेताओं को कड़ी हिदायत दी गई है और उनसे कहा गया है कि कोई भी बयान देने से पहले पार्टी से अनुमति लें।

अनंत कुमार हेगड़े, गिरिराज सिंह, संगीत सोम, शोभा करंडलाजे, तथागत राय, प्रताप सिन्हा, विनय कटियार, टी राजा सिंह, विक्रम सैनी, साक्षी महाराज जैसे भाजपा नेताओं को धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले बयान देने वाला माना गया है।
विज्ञापन


इधर, भाजपा प्रवक्ताओं को भी इस मसले पर कोई भी बयान नहीं जारी करने की हिदायत दी गई है। प्रवक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में सभी प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट को विवादित बयान नही देने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें