फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाजपा

Fri, 08 Aug 2014 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजर्पेई ने प्रदेश में धर्मान्तरण की घटना को शर्मनाक बताया। कहा प्रदेश सरकार लविंग जिहाद चला रही है।
विज्ञापन


फर्जी पासपोर्ट के जरिए युवतियों को खाड़ी देशों में भेजा जा रहा है। भाजपा ऐसी घटनाओं की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर अंदोलन करेगी।

गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.लक्ष्मीकांत वाजपेई ने नगर के एक गेस्ट हाउस में बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रेसवार्ता की।

युवतियों को फर्जी पासपोर्ट पर भेजा जा रहा विदेश

प्रदेश अध्यक्ष बोले, प्रदेश सरकार वर्ग विशेष पर मेहरबान है। इस वर्ग के लोगों द्वारा की जा रही घटनाओं की अनदेखी कर रही है। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।

उन्होंने रेप के बाद धर्मान्तरण की घटना को शर्मनाक बताया। कहा कि धर्मान्तरण के नाम पर लविंग जिहाद चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से युवतियों के फर्जी पासपोर्ट बनाकर खाड़ी देशों में भेजा जा रहा है।

इस तरह की घटनाओं पर भाजपा सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेगी। पार्टी ने उप चुनाव व प्रदेश के अगले चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

अवैध खनन के पीछे अखिलेश सरकार

पार्टी को लोकसभा के चुनाव में अप्रत्याशित मतदाताओं के वोट मिले हैं। ऐसे में पूरे प्रदेश में 10 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ा जाना है। इसमें पिछड़े व अनुसूचित वर्ग के लोगों को विशेष महत्व दिया जाएगा।

उप चुनाव में टिकट देने के संबंध में कहा कि हर सीट पर जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को तवज्जो दी जाएगी। बुंदेलखंड में अवैध खनन पर तंज कसते हुए कहाकि सब प्रदेश सरकार करवा रही है। उसके नेता और मंत्री इस कार्य में लगे हुए हैं। इसके लिए भी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनता से बदला ले रही यूपी सरकार

डा. वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश सरकार पर लोगों को बिजली, पानी भी न दिए जाने का आरोप लगाया है। कहाकि लोकसभा चुनाव की हार की खीज लोगों को बिजली न देकर मिटाई जा रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान बुंदेलखंड क्षेत्री. अध्यक्ष बाबूराम निषाद व अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष मुनीरखान मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें