फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बंधक बनाकर रात भर करता रहा रेप!

Fri, 08 Aug 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार शाम मवेशी चराने गई एक किशोरी को युवक ने अगवा कर लिया। इसके बाद खेत में बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


उसे रातभर खेत में बंधक बनाए रखा। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पाकर डीएम व एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। दोनों पक्ष एक ही गांव के होने से तनाव की स्थिति है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बेहाल खेत में पड़ी‌ मिली

थाना क्षेत्र में एक किशोरी बुधवार शाम गांव के निकट नहर पटरी पर मवेशी चरा रही थी। इसी दौरान संजय उर्फ फदौरा वहां पहुंच गया। जब तक किशोरी कुछ समझ पाती, उसने किशोरी को दबोच लिया और गन्ने के खेत में उठा ले गया।

उसके शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रात भर कई बार दुराचार किया। गुरुवार भोर उसकी हालत बिगड़ गई। इससे घबराया आरोपी किशोरी को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

उधर, देर रात तक किशोरी के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गुरुवार भोर खेत में उन्हें किशोरी बेहाल हालत में पड़ी मिली।

पॉस्को के तहत दर्ज किया गया मुकदमा

किशोरी ने किसी तरह घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने गांव के ही निवासी संजय उर्फ फदौरी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं सूचना मिलते ही डीएम जेपी सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण, एएसपी हरदयाल सिंह, सीओ एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने व आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

सीओ एसके सिंह ने बताया कि घटना में दुष्कर्म, पास्को एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य जुटाने के लिए फारेंसिक एक्सपर्ट टीम की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

जांच टीम ने दिखाई जल्दबाजी

किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

फारेंसिक टीम ने लिए नमूने
रेप की घटना की सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम की विशेषज्ञ सुल्ताना बानो मौके पर पहुंची।

उन्होंने घटनास्थल से कपड़े व वहां मौजूद अन्य साक्ष्यों के नमूने जुटाए। इन नमूनों को सीलकर सुरक्षित रखा लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें