फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा धोखेबाज पार्टी, वादे भुलाने वालों को 2019 में जनता भी भूल जाएगी : अखिलेश यादव

Mon, 28 May 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व डिंपल यादव यूपी बोर्ड के टॉपर्स के साथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता पाकर भाजपा में अहंकार आ गया है। किसानों, नौजवानों, गरीबों, मजदूरों व व्यापारियों के हितों की अनदेखी हो रही है। भाजपा पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि जनता इतनी क्षुब्ध है कि अब वह भी वादे भुलाने वालों को 2019 में भूल जाएगी।

विज्ञापन


सपा प्रमुख ने रविवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। उसने वादा करके लैपटाप नहीं बांटे। बिजली की बढ़ी दरों और गन्ना मूल्यों का बकाया भुगतान न होने के कारण बागपत में धरना दे रहे किसान की मौत हो गई।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, शिक्षा मित्रों, रसोइयों को धोखा दिया गया। विद्युत संकट गहराता जा रहा है। भाजपा राज में एक भी विद्युत सब स्टेशन नहीं बना। डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। नौजवानों की भर्ती रुकी है और गंगा सफाई के नाम पर बजट की बंदरबांट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने बनवाई इसलिए रोड के उद्घाटन में देरी

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
अखिलेश ने कहा कि गाजियाबाद में एलीवेटेड सड़क का काम पूरा हो गया था, लेकिन उसके उद्घाटन में इसलिए देरी की गई क्योंकि यह सड़क समाजवादी सरकार के समय बनी थी।

सपा-बसपा में गठबंधन तय
यादव ने कहा कि सपा-बसपा में गठबंधन तय है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बागपत, बिजनौर, मेरठ व शामली के लोग जानते हैं कि किसानों का कितना गन्ना मूल्य बकाया है। इसलिए वे अब भाजपा के छलावे में नहीं आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें