फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के शाह ने मुलायम को दी खुली चुनौती

Sat, 18 Oct 2014 11:48 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा और संघ यूपी में पार्टी को मजबूत करने की योजना बना रहे हैं, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कहना है कि यूपी उनकी प्राथमिकता में नहीं है। शाह ने कहा कि इस समय उत्तर प्रदेश नहीं बल्कि झारखंड प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


भाजपा, झारखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी है। यूपी में जब चुनाव होंगे, तब चिंता की जाएगी। शाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक के बाद देर शाम भाजपा कार्यालय पहुंचे शाह पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

चुनाव घोषित होने दें, चेहरा सामने होगा: इस सवाल पर कि भाजपा के पास उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने के लिए मोदी जैसा कोई चेहरा नहीं है, शाह ने कहा-चुनाव आने दीजिए। चेहरा भी सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जीत सकें तो करा लें चुनाव'

उपचुनाव में भाजपा की पराजय पर सपा मुखिया सहित कई ने अगले चुनाव में सपा को फिर बहुमत मिलने का दावा किया है। इस पर शाह ने कहा कि नेताजी को जीत का इतना ही भरोसा है तो कल ही चुनाव करा दें। नतीजा सामने आ जाएगा।

शाह से सवाल हुआ कि संघ के सहसरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा है कि कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करने का वादा पूरा करने के बारे में भाजपा व शाह से पूछिए, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सही ही कहा है।

इस सवाल पर कि बैठक में उनसे इस बारे में भी कोई बातचीत हुई, शाह ने कहा कि संघ की बैठक के बारे में वे कोई भी बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें