भाजपा प्रवक्ता समीर सिंह ने बताया कि राजधानी लखनऊ की उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 43-45 पर मंत्री आशुतोष टंडन ‘गोपाल’ ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के धौलीप्याऊ मंडल के तेजनगर, रमनलाल और शोरावाला बूथों पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहे। देवरिया में राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद एवं मेरठ में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने बूथ समिति अभिनंदन समारोह में शामिल होकर बूथ समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया।