भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि 17 जुलाई को 44 विधानसभाओं में वर्चुअल सम्मेलन होंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह देवरिया विधानसभा क्षेत्र, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बिजनौर के नूरपुर व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जौनपुर के मछली शहर के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जौनपुर के मल्हनी और प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर कानपुर के घाटमपुर विधानसभा के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।