भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए संगठन में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसी प्रकार कुछ पदाधिकारी ब्लॉक प्रमुख भी निर्वाचित हुए हैं। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर केंद्र सरकार में राज्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। इस तरह खाली हुए पदों पर भी जल्द नियुक्तियां की जाएंगी।