फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की लिस्ट: सीएम योगी ने दी सभी उम्मीदवारों को बधाई, कहा- पीएम का काशी से लड़ना गर्व की बात

Sat, 02 Mar 2024 10:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

BJP Candidate List 2024 :भाजपा की पहली लिस्ट में यूपी की 51 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार वाराणसी से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर्ष व्यक्त करते हुए पीएम का प्रदेशवासियों की ओर से अभिनंदन किया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से लोक सभा चुनाव का प्रत्याशी बनने पर 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक अभिनंदन। यह काशी समेत पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। 'मोदी की गारंटी' पूरे देश में गूंजने जा रही है। आपके यशस्वी नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की पुनः ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है। हर हर महादेव।
 

इसके अलावा उन्होंने आगामी लोक सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के लिए घोषित हुए सभी प्रत्याशियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुशासन, अंत्योदय और विकास को समर्पित 'राष्ट्रनीति' पर देश वासियों का अटूट विश्वास है। आप सभी की विजय सुनिश्चित है। मंगलमय शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें