फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का घोषणा पत्र: यूपी के पांच नेता निभाएंगे अहम भूमिका, अलीगढ़ विवि के पूर्व वीसी तारिक मंसूर भी शामिल

Sat, 30 Mar 2024 10:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

BJP's election agenda:भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी घोषणा पत्र बनाने के लिए सीमित का गठन हो गया है। इसमें यूपी के पांच नेताओं को जगह मिली है। 
विज्ञापन
राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र (एजेंडा) तैयार करने में लखनऊ के सांसद और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत यूपी के कुल पांच नेताओं की भूमिका रहेगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित चुनाव घोषणा पत्र समिति में राजनाथ को जहां अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद राधामोहन दास अग्रवाल और एमएलसी तारिक मंसूर को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा एक बार सांसद भी रहे हैं। 2017 से लगातार उपमुख्यमंत्री हैं। राधा मोहनदास अग्रवाल राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं। इससे पहले वह गोरखपुर से कई बार विधायक भी रह चुके हैं। 

पार्टी ने उन्हें कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के प्रभारी की भी जिम्मेदारी सौंप रखी है। समिति में सदस्य के तौर शामिल किए गए तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं और उनकी ख्याति शिक्षाविद के तौर पर है। मौजूदा समय में वह भाजपा से विधान परिषद सदस्य हैं। इससे पहले वह भारत सरकार के पदम पुरस्कार समिति 2023 के भी सदस्य रह चुके हैं। पार्टी में उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें