आरएसएस व भाजपा की समन्वय बैठक 19 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होगी। बैठक के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। बैठक में अलग-अलग संगठन जमीनी हालातों के बारे में मंत्रियों को जानकारी देंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा व प्रदेश सरकार और विविध क्षेत्रों की समन्वय बैठक 19 सितंबर को लखनऊ में होगी। बैठक दो चरणों में होगी जिसमें सभी सहयोगी संगठन सरकार के मंत्रियों को जमीनी हकीकत की जानकारी देंगे। बैठक का आयोजन देवा रोड स्थित होटल में किया जाएगा।
विज्ञापन
समन्वय बैठक में आरएसएस के सह सर कार्यवाह अरुण कुमार भी शामिल होंगे। वहीं, सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी शामिल हो सकते हैं। पहले चरण की बैठक में सरकार के मंत्री शामिल होंगे। दूसरे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक होगी। भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे।