फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकायुक्त मामले पर यूपी सरकार पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल

Sun, 20 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लोकायुक्त नियुक्ति प्रकरण में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और बसपा सुप्रीमो मायावती की भूमिका पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


मांग की है कि विधायिका का अपमान करने व न्यायपालिका को अंधेरे में रखने के लिए नेता सदन अखिलेश और नेता प्रतिपक्ष मौर्य अपने पदों से तत्काल त्यागपत्र दें।

दोनों की भूमिका से प्रदेश में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। भाजपा अध्यक्ष ने यहां कहा कि वीरेंद्र सिंह यादव का नाम लोकायुक्त के रूप में घोषित होने के बाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति डी.वाई. चन्द्रचूड़ ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा था कि पैनल में उनका नाम ही नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाजपेयी ने दावा किया कि वीरेंद्र सिंह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी हैं।

कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की इस प्रकरण पर चुप्पी भी रहस्य पैदा कर रही है। मुख्यमंत्री की चुप्पी से सपा व बसपा के बीच मिलीभगत उजागर होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें