भाजपा ने प्रतापगढ़ में 200 करोड़ रुपये की लागत से बने घटिया चैकडेमों पर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री शिवाकांत ओझा के सवाल उठाए जाने को प्रदेश सरकार के मुंह पर तमाचा बताया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में अराजकता चरम पर है।
मंत्री के सवाल उठाने से साफ हो गया कि प्रदेश सरकार ने बसपा शासनकाल के भ्रष्टाचारियों को संरक्षण ही नहीं दिया, बल्कि भ्रष्टाचार और अनाचार को बढ़ावा भी दे रही है।