फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें, कैसे हुए यूपी में एक दिन में 99 तबादले?

Fri, 05 Dec 2014 02:51 AM IST
विष्णु मोहन/शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 24 अपर पुलिस अधीक्षकों को नई तैनाती दी है। वहीं, आवास विभाग में 75 अवर अभियंताओं को स्थानांतरित किया गया है। कुल मिलाकर यूपी में गुरूवार को 99 तबादले हुए।
विज्ञापन


इनमें से 22 पीपीएस अफसर अभी तक डीएसपी थे और इन्हें पिछले दिनों प्रोन्नति देकर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।

हालांकि, अपर पुलिस अधीक्षक बनने के बाद भी वे अपने पूर्व पद पर या विभाग में तैनात थे। इन्हें ही नई तैनाती दी गई है। इनके अलावा दो अपर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन


विकास प्राधिकरणों के 75 जेई स्थानांतरित
आवास विभाग ने विकास प्राधिकरणों के 75 अवर अभियंताओं को स्थानांतरित कर दिया है।

प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें 18 अवर अभियंताओं के तबादले स्थगित कर दिए गए हैं।

सर्वाधिक 14 अवर अभियंताओं के तबादले लखनऊ विकास प्राधिकरण से किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें