फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांठ पर भाजपाइयों ने खूब मचाया बवाल

Sun, 27 Jul 2014 02:23 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद) के मुद्दे पर भाजपा ने शनिवार को पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर धरना दिया। धरना के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कांठ की घटना के सिलसिले में मुरादाबाद के एसएसपी धर्मवीर यादव सहित तीन अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


इस बीच, मुरादाबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ धरना पर मौजूद पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि कांठ जाने से रोकने पर प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के कुछ सांसदों व विधायकों के साथ मुरादाबाद में जिला अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया।

बाद में मौके पर आए जिलाधिकारी को तहरीर देकर एसएसपी और तीन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
Trending Videos

दो‌ विधायक कांठ पहुंचे

प्रवक्ता ने यह भी दावा किया है कि प्रशासन की कड़ी चौकसी के बावजूद पार्टी के दो विधायक सुरेश राणा और लोकेन्द्र चौहान कांठ थाना पहुंच गए।

दोनों विधायकों ने थाने में मौजूद एसएसपी के विरोध के बावजूद थाना में एसएसपी के खिलाफ तहरीर प्राप्त कराई। लखनऊ में पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि लखनऊ महानगर और जिले का धरना जिलाधिकारी कार्यालय पर हुआ।

सीतापुर में धरने का नेतृत्व सांसद राजेश वर्मा, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, उन्नाव में हृदयनारायण दीक्षित, जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावत, लखीमपुर में सांसद अजय मिश्र टेनी व प्रदेश मंत्री अनुपमा जयसवाल, जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, फैजाबाद में सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी मौजूद थे।
विज्ञापन

इन जिलों में इन्होंने संभाली कमान

इसके अलावा अम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, बाराबंकी में जिलाध्यक्ष शरद अवस्थी और भिखारी सिंह, बलरामपुर में सांसद दद्न मिश्रा, पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह, जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह, गोण्डा में क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, विधायक बावन सिंह, बहराइच में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी और श्रावस्ती मे जिलाध्यक्ष रामफेरन पाण्डेय व रणवीर सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें