फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ: फिर मुश्किल में भाजपा, धरा रह गया 'प्लान'

Mon, 06 Oct 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ प्रकरण में दो माह तक जेल में बंद रहने वाले 60 भाजपाइयों का सम्मान करने के मामले में पार्टी रातोंरात बैकफुट पर आ गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उसने हाथ खींच लिए।
विज्ञापन


समारोह में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भी शिरकत करनी थी लेकिन रात में ही पूरे कार्यक्रम में ही फेरबदल कर दिया गया। जुलाई में मुरादाबाद जनपद की कांठ तहसील के गांव अकबरपुर चैदरी में मंदिर से पुलिस प्रशासन द्वारा जबरन लाउडस्पीकर उतारने पर बवाल हो गया था।

पुलिस ने मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल और बिजनौर जनपद के 60 भाजपाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज था। करीब दो माह बाद कोर्ट से जमानत मिलने पर पिछले दिनों सभी रिहा हुए हैं। जेल से रिहा हुए भाजपाइयों के जोरदार स्वागत की योजना थी। एकाएक पांच अक्तूबर को शिवानी बैंक्वेट हाल में सम्मान समारोह की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


समारोह की तैयारी मुकम्मल कर ली गईं और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का आना भी तय हो गया था। लेकिन रातोंरात भाजपा बैकफुट पर आ गई और सम्मान समारोह से हाथ खींच लिए।
विज्ञापन

अमित शाह ने जताई नाराजगी

भाजपाइयों की मानें तो करनाल में होने वाले चुनाव के चलते कार्यक्रम स्थगित किया गया है। क्योंकि पार्टी हाईकमान ने चुनाव में सबकी जिम्मेदारी तय कर दी है। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नाराजगी व्यक्त की है और प्रदेश नेतृत्व को पत्र लिखा है।

जिसके बाद कार्यक्रम से हाथ खींच लिए गए हैं। खैर कारण कुछ भी हो, लेकिन भाजपा के एकाएक बैकफुट पर आने का मामला चर्चा का विषय बना है क्योंकि कांठ प्रकरण में अमरोहा के जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, महामंत्री युद्धवीर सिंह समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी जेल गए थे।

आननफानन आर्य उप प्रतिनिधि सभा आगे आई
भाजपाइयों के सम्मान का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद आननफानन आर्य उप प्रतिनिधि सभा को सामने लाया गया। ऐन मौके पर आर्य सभा द्वारा सम्मानित करने की योजना बनाई गई। लेकिन सम्मानित होने वालों के चेहरे बदल दिए गए। भाजपाइयों के स्थान पर शिक्षकों व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।

वहीं अमरोहा में भाजप के जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी का कहना है कि करनाल में होने वाले चुनाव में प्रदेश पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर कार्यक्रम निरस्त किया गया है। चुनाव के बाद दोबारा सम्मान समारोह किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें