फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज लखनऊ में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे नड्डा, डिप्टी सीएम बोले- भाजपा दर्ज करेगी प्रचंड जीत

Thu, 09 May 2024 11:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लखनऊ में चौथे व पांचवें चरण की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे और लोकसभा चुनाव के बाकी चरणों की तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि नड्डा दोपहर 12.50 बजे गोस्वामी तुलसीदास राजकीय कॉलेज बेड़ी पुलिया, चित्रकूट में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.40 बजे फतेहपुर के बिंदकी स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम सब उनके आगमन को लेकर उत्साहित हैं। यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर रही है।
विज्ञापन




इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी साथ रहेंगे। इसके बाद वह राजधानी आ जाएंगे। यहां वह शाम 4.30 बजे प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित पांचवें चरण के लोकसभा क्षेत्रों के विधानसभा सदस्यों तथा विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

शाम 5.30 बजे लखनऊ कलस्टर के तहत लोकसभा क्षेत्र लखनऊ, उन्नाव, मोहनलालगंज व रायबरेली के लोकसभा संयोजकों, प्रभारियों, विधानसभा संयोजक व प्रभारियों, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारियों सहित लोकसभा विस्तारों की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद रात आठ बजे वापस दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें