फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर हमला, बोलीं - वायनाड में आतंकी संगठन के साथ मिलकर लड़ रहे चुनाव

Thu, 11 Apr 2024 03:22 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने लोगों को रंग बदलते देखा है। परिवार बदलते पहली बार राहुल गांधी को देखा है। राहुल गांधी आतंकी संगठन के साथ मिलकर वायानाड का चुनाव लड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर राहुल गांधी पर हमला बोला है। बृहस्पतिवार को अमेठी के मेदन मवई में आयोजित कार्यक्रम के बाद कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन के दौरान लिखकर घोषित किया कि वायनाड हमारा घर है। जब वह राहुल गांधी का घर है तो अमेठी क्या है? कहा कि मैंने लोगों को रंग बदलते देखा है। परिवार बदलते पहली बार राहुल गांधी को देखा है। राहुल गांधी आतंकी संगठन के साथ मिलकर वायानाड का चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस लगातार यहां सत्ता में रही लेकिन कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। उन्होंने सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। कहा कि आज 4 लाख 20 हजार किसानों को अमेठी लोकसभा में 6 हजार रुपए सालाना मिल रहा है। पांच सालों में 1 लाख 14 हजार गरीबों के आवास बनवाए जा रहे हैं। अमेठी लोकसभा में 19 लाख लोगों को राशन मिला है साथ ही चार लाख से ज्यादा परिवारों को शौचालय मिला है। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ की दोनों लोकसभा सीटों का हाल: मतदान में पहले शहरी और अब ग्रामीण मतदाता हैं आगे, देखें - पूरा मामला
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गरजने वाले नेताओं के गर्दिश में रहे सितारे... कई को मिल चुका है सबक तो कई कद्दावर कर रहे जद्दोजहद
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि 50 साल तक एक छत्र राज कांग्रेस का अमेठी में था लेकिन कांग्रेस ने गरीबों के लिए शौचालय तक नहीं बनवाया। कांग्रेस चाहती थी कि गरीब हमेशा गरीब ही रहें और अमीरों के आगे हमेशा हाथ फैलाता रहे। इस दौरान सांसद ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। 

आयोजित कार्यक्रम में अमेठी विधानसभा के 54 ग्राम प्रधान, पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और पूर्व ब्लाक प्रमुख शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव मौजूद थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें