फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP:भाजपा विधायक ने अपने गनर से बताया जान का खतरा, बोले- जब एमएलए ही नहीं सुरक्षित तो जनता कहां रहेगी

Tue, 03 Sep 2024 03:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

भाजपा विधायक ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि जब विधायक ही सुरक्षित नहीं है तो जनता कहां सुरक्षित रहेगी। विधायक की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने गनर से अपनी जान का खतरा बताया है। उन्होंने इसकी शिकायत हरदी थाना क्षेत्र में की जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि सिपाही आनंद राय और होमगार्ड अबुल खान उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और कभी भी उनकी गोली मारकर हत्या की जा सकती है। विधायक की तहरीर पर थाना हरदी में 350 व 351(3) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - यूपी में सात दशक बाद फुटबॉल की धमाकेदार वापसी, मोहन बागान बना चैंपियन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बदल जाएगी फुटबॉल की तस्वीर, सीएम योगी बोले- बनाएंगे एक हजार खेल के मैदान, तस्वीरें


तहरीर में विधायक ने कहा है कि मेरे गनर के रूप में नियुक्त आनंद राय ने 28 अगस्त को हरदी थाना परिसर में मेरे खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था और गोली मारने की धमकी दी थी। वहां पर मौजूद अबुल खान भी उसकी हां में हां मिला रहा था।

उन्होंने कहा कि यदि थाने में ही विधायक की हत्या की साजिश रची जाएगी तो जनता कहां सुरक्षित रहेगी। उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें