यूपी के पंचायत चुनाव में सोमवार को मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें आम रहीं। हालत यह रही कि लंभुआ के भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी का नाम ही मतदाता सूची में नहीं था। ऐसे में विधायक को बिना वोट दिए वापस लौटना पड़ा।
सोमवार की सुबह लंभुआ विधायक देवमणि द्विवेदी अपने गांव सूर्यभान पट्टी के बूथ पर अपनी पत्नी रेखा द्विवेदी के साथ मतदान करने पहुंचे। पता चला कि उनके वार्ड के मतदाताओं को करीब तीन किलोमीटर दूर ककराही बूथ से जोड़ दिया गया है। जब वह ककराही पहुंचे तब पता चला कि मतदाता सूची में उनका नाम ही नहीं है। ऐसे में उन्हें बिना मतदान के लौटना पड़ा जबकि उनकी पत्नी ने मतदान किया। उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों में मतदान हुआ।