फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की किल्लत पर मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, दिए ये सुझाव

Mon, 19 Apr 2021 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उन्होंने देश की जनता से भी पुनः अपील है कि राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के उपाय के तहत जो भी सख्ती तथा सरकारी गाइडलाइन्स दिए जा रहे हैं उसका सही से अनुपालन करें।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वैक्सीन व अस्पतालों में इलाज के लिए ऑक्सीजन की जबर्दस्त कमी पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार ऑक्सीजन को आयात भी करे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इनकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर ध्यान दे और यदि इसके लिए आयात करने की जरूरत पड़ती है तो आयात भी किया जाए।

विज्ञापन

 

साथ ही, देश की जनता से भी पुनः अपील है कि राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के उपाय के तहत जो भी सख्ती तथा सरकारी गाइडलाइन्स दिए जा रहे हैं उसका सही से अनुपालन करें ताकि कोरोना प्रकोप की रोकथाम हो सके अर्थात लोग भी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।

इसके अलावा, कोरोना वायरस अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है, जो काफी चिन्ता का विषय बनता जा रहा है। अतः कोरोना वैक्सीन के सम्बंध में उम्र की सीमा पर भी केन्द्र सरकार को यथाशीघ्र पुनर्विचार करना चाहिए, ये बसपा की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि यूपी में हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं जिसके सामने पूरा प्रशासन असहाय नजर आ रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें