फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 2505 बूथों पर भाजपाइयों ने सुनीं मन की बात, की बैठकें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 134वां संस्करण 2,505 बूथों पर सुनी गई। इसके बाद प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए बैठकें हुईं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कैंट विधानसभा के बूथ 311 पर कार्यक्रम सुना। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी बूथ 325 पर उपस्थित रहे। वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह ने कैंट मंडल एक के बूथ 138 पर कार्यक्रम में भाग लिया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मध्य विधानसभा के बूथों पर शिरकत की। ब्रजेश पाठक ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम नागरिकों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने बूथ समितियों से नियमित जनसंपर्क और सदस्यता विस्तार पर जोर दिया। डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि बूथ भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें