फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़े जुटे भाजपाई

विज्ञापन
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा प
विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा महानगर की ओर से बृहस्पतिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पखवाड़ा के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन विधानसभा मार्ग स्थित सहकारिता भवन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान, राष्ट्रीय एकता और मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और संगठन को सशक्त बनाएं। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राजनीतिक जीवन में राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहते हुए भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और राष्ट्रहित के प्रश्न पर पद का त्याग कर दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा और राजेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय समेत रजनीश गुप्ता, घनश्याम दास अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह एवं टिंकू सोनकर,दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें