फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्तियों में क्यों पहुंचे गए भाजपा के नेता

Sun, 07 Dec 2014 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा दलितों को लुभाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को उसने समरसता दिवस के रूप में मनाया। वरिष्ठ नेताओं ने दलित बस्तियों में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाया। प्रदेश भर में शनिवार को हजारों दलितों को भाजपा सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने राजधानी के तिलकनगर, ऐशबाग में सैकड़ों दलितों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सही अर्थों में क्या है, इसकी समझ डॉ. अंबेडकर के कारण विकसित हुई। ,

उन्हें आम आदमी को जीवन जीने के सम्मानजनक अधिकार दिलाने के लिए याद किया जाएगा। संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने समरसता दिवस पर संभल में लगभग 1500 दलितों-अति दलितों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि प्रदेश सदस्यता प्रभारी एवं महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हरदोई में लगभग एक हजार दलितों व अतिदलितों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ल ने गोरखपुर में डॉ.अंबेडकर दलित बस्ती में दलितों के साथ संवाद व संपर्क कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। मिश्र ने दावा किया कि दलित बस्तियों में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के प्रति अपार जनसमर्थन दिखा। हजारों दलितों, अति दलितों ने मोदी व भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें