फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में मिस्ड कॉल से भाजपा बनाएंगी 50 लाख नए सदस्य : शिवराज सिंह चौहान

Sat, 22 Jun 2019 10:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बैठक में मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय हुआ। प्रदेश पार्टी मुख्यालय में शनिवार को सदस्यता अभियान का खाका खींचने पहुंचे चौहान ने कहा कि भाजपा के विस्तार का आधार सदस्यता है। प. बंगाल, उड़ीसा, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में भाजपा का विस्तार करके सरकार बनानी है। जहां सफलता है मिली हैं, वहां जीत का अंतर और बढ़ाना है। इसके लिए संगठन पर्व प्रारंभ किया गया है।

विज्ञापन


चौहान ने कहा, इस वर्ष लोकसभा चुनाव में सफलता का मुख्य कारक वर्ष 2015 में पार्टी के लिए बनाई 11 करोड़ लोगों की सदस्यता है। इसने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बना दिया। उन्होंने बताया कि इस बार सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी होगा। 

वर्तमान में प्रदेश में भाजपा के 1.80 करोड़ सदस्य हैं। इसमें न्यूनतम 20 प्रतिशत वृद्धि करने के लिए नए सदस्य बनाए जाएंगे। यूपी में 1,63,196 पोलिंग बूथ हैं। कोई बूथ ऐसा नहीं बचेगा, जहां पार्टी के सदस्य नहीं होंगे। भाजपा की संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश में 94 जिले, 1495 मंडल और 15430 शक्ति केंद्र हैं। एक शक्ति केंद्र में 10 से 15 बूथ आते हैं। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने की।

विज्ञापन

रणनीति तैयार, 26 से 30 तक होगी जिलों की बैठक 

चौहान ने बताया कि सदस्यता की रणनीति तैयार कर ली गई है। 26 से 30 जून तक प्रत्येक जिले में बैठक होगी। एक से पांच जुलाई तक मंडलों की बैठकें होंगी। सदस्यता अभियान के दौरान 7 दिन के लिए पूर्णकालिक विस्तारक निकाले जाएंगे। 

हर शक्ति केंद्रों पर सदस्यता अभियान में सहयोग के लिए दो-दो विस्तारक लगाए जाएंगे। लगभग 30 हजार विस्तारक 7 दिन के लिए निकाले जाएंगे। सदस्यता अभियान के पहले दिन प्रमुख लोगों को सदस्य बनाया जाएगा। इस बार मिस्ड कॉल के बाद भी पत्रक भरवाकर सदस्यता दी जाएगी। 

मिस्ड कॉल 8980808080 नंबर पर दी जा सकेगी। अभी तारीख तय नहीं है, लेकिन तीन दिन का विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, स्कूल, कॉलेज, फैक्ट्री, बाजार, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी शिविर लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे। 
 
विज्ञापन

सक्रिय सदस्यता के लिए बनाने होंगे 50 प्राथमिक सदस्य 

राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुखने बताया कि सदस्यता निशुल्क होगी। सक्रिय सदस्यता के लिए कम से कम 50 नए प्राथमिक सदस्य बनाने होंगे। सदस्यता अभियान में संगठन के साथ ही विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि भी लगेंगे। नई सदस्यता में पुराने सदस्यों को शामिल नहीं किया जाएगा।

यूपी ने जातिवाद को नकारते हुए भाजपा को दिया समर्थन
चौहान ने कहा, यूपी के लोगों ने जातिवाद, वंशवाद, पंथवाद और छद्म सेकुलरवाद को नकारते हुए भाजपा को समर्थन दिया है। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अहम भूमिका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें