फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की चेतावनी, 'मुसलमानों, वोट नहीं दोगे तो जो नहीं झेले वो कष्ट उठाओगे'

Fri, 17 Nov 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो रहा है - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बाराबंकी नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव के पति रंजीत बहादुर श्रीवास्तव द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन में वोट देने के लिए मुसलमानों को चेतावनी देने का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया है।
विज्ञापन


रिजवान मुस्तफा ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हालांकि पुलिस ने जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।

बीते 13 नवंबर को शहर में भाजपा के बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों की मौजूदगी में माइक संभालते ही रंजीत बहादुर श्रीवास्तव अपनी रौ में आ गए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं है। यहां पर जा करके डीएम, एसपी से तुम अपना काम नहीं करा सकते हो। यहां पर कोई नेता तुम्हारी मदद नहीं कर सकता है। सड़क, खड़ंजा, नाली नगर पालिका का काम है।

दूसरी भी मुसीबतें तुम्हारे ऊपर आ सकती हैं। आज तुम्हारा कोई पैरोकार भारतीय जनता पार्टी के अंदर नहीं है। अगर हमारे सभासदों को तुमने बगैर भेदभाव के चुनाव नहीं जिताया अगर रंजीत बहादुर की पत्नी शशि श्रीवास्तव को तुमने वोट देकर चुनाव नहीं जिताया तो इस दूरी के बाद तुमको समाजवादी पार्टी बचाने नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट नहीं दोगे तो कष्ट उठाओगे

- फोटो : amar ujala
आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का शासनकाल है। जो कष्ट तुमको नहीं झेलने पड़े थे वो कष्ट तुमको उठाने पड़ सकते हैं। इसलिए मैं मुसलमानों से कह रहा हूं, अगर वोट दोगे तो सुखी रहोगे, अगर वोट नहीं दोगे तो जो कष्ट झेलोगे, उसका अंदाजा तुमको स्वत: लग जाएगा। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस समय यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें