भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने अयोध्या के हनुमत संस्कृत महाविद्यालय मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट करने के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में अयोध्या वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। यही सोच कर वोट किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को भारी जीत मिलेगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। इन चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा।
सपा नेता बोले, अयोध्यावासियों को सिर्फ ठगा गया
समाजवादी के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने आदर्श इंटर कॉलेज में मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद पवन पांडे बोले, समाजवादी पार्टी जीत रही है। पिछले पांच वर्षों में भाजपा की सरकार ने अयोध्या वासियों को ठगा है, छला है। सारे व्यापारी परेशान हैं। साइकिल रफ्तार पकड़ चुकी है। भाजपा का सफाया होगा। साइकिल का महापौर होगा। साइकिल का पार्षद होगा।