फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हुंकार, एक महीने में मिटा दूं भ्रष्टाचार

Sat, 28 Dec 2013 08:53 PM IST
प्रवेंद्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का असर हर तरफ देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने आप के तौर-तरीकों से ही राजनीति करने के संकेत दिए हैं, तो पार्टी के नेता केजरीवाल की जुबान में बात करने लगे हैं।

ताजा बयान आया है भाजपा के नेता और लखनऊ के दो बार से मेयर दिनेश शर्मा का।

सरकार अधिकार दे तो...
सरकार अधिकार दे तो एक महीने में भ्रष्टाचार समाप्त कर दूं। कर्मचारी की सीट बदलने तक का अधिकार नहीं है। महापौर को सरकार ने अधिकार विहीन कर दिया है। इसके बाद भी जो सुधार हो सकते हैं, शहरवासियों की बेहतरी के लिए उन्हें किया है।

शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने के लिए जनता को भी आगे आना होगा। कई बार लोग चर्चा तो करते हैं, मगर जब शिकायत करने की बारी आती है तो पीछे हट जाते हैं।
विज्ञापन


पिछले छह साल से कर रहा हूं 'वैसा'
शर्मा ने कहा कि जो दिल्ली में अब हो रहा है वह मैं पिछले छह साल से कर रहा हूं। रोज अपने घर पर लोगों की समस्याएं उनके बीच बैठकर सुनता हूं। शहर का दौरा भी करता हूं। एक नगर निगम ही है, जो जनता के बीच सबसे अधिक जाता है।
विज्ञापन


काफी कुछ सुधार हुआ है। शहर की पेयजल व्यवस्था काफी बेहतर हुई है।

शर्मा ने बताया कि लखनऊ में तीसरा जलकल बना, द्वितीय जलकल की क्षमता बढ़ाई गई। नए नलकूप लगवाए, पुराने रिबोर कराए गए।

उन्होंने कहा कि सड़कों को तेजी से सुधारा जा रहा, जबकि सरकार ने अवस्थापना और रिवाल्विंग फंड नहीं दिया है। फरवरी तक शहर की वे सड़के ठीक हो जाएंगी, जो नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आती हैं। नए साल में क्या काम करने हैं, इसका खाका भी खींच रहा हूं। 31 को इसे सार्वजनिक करूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें