फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण सिंह ने खुद को बताया निर्दोष, अयोध्या ढांचा ध्वंस मामले में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने दर्ज कराए बयान

Mon, 13 Jul 2020 05:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा नेता कल्याण सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या स्थित ढांचा ध्वंस मामले में आरोपी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के सोमवार को बयान दर्ज किए गए। इस दौरान कल्याण सिंह ने खुद पर लगाए गए आरोपों को नकारा और अपने बचाव में साक्ष्य देने की बात कही। 

विज्ञापन


उधर, विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने 14 जुलाई को सुनवाई तय करते हुए शेष आरोपियों को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। कोर्ट में कल्याण ने कहा कि घटना के समय मुख्यमंत्री होने के चलते उन्होंने विवादित ढांचे की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे। समय-समय पर अधिकारियों को सुरक्षा के लिए निर्देश दिए थे। 

इस मामले में तत्कालीन केंद्र सरकार के इशारे पर राजनीतिक विद्वेष के तहत झूठे और निराधार आरोप लगाकर उन्हें फंसाया गया। उन्होंने कहा कि वह निर्दोष हैं। इसके पहले सुनवाई के समय कल्याण सिंह और संतोष दुबे अपने वकील के साथ कोर्ट में मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कल्याण सिंह के वकीलों का वकालतनामा कोर्ट के सामने पेश किया गया, जबकि अन्य सभी आरोपी गैरहाजिर थे। उनके वकीलों ने हाजिरी माफी की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन

16 को होंगे संतोष दुबे के बयान 

सुनवाई का समय समाप्त होने पर आरोपी संतोष दुबे के बयान नहीं हो सके। इस पर कोर्ट ने संतोष के बयान के लिए 16 जुलाई और शेष आरोपियों के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की है। 

17 तक ओम प्रकाश पांडेय को तामील कराएं वारंट 
कोर्ट ने ढांचा ध्वंस मामले में फरार चल रहे आरोपी ओमप्रकाश पांडेय का कुछ पता न चलने पर सीबीआई के वकील ललित सिंह और आरके यादव को निर्देश दिया कि 17 जुलाई तक हर हाल में आरोपी पर वारंट तामील कर कोर्ट को बताएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें