फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः सीओ और पांच अन्य की मौत, क्षेत्राधिकारी की मौत पर सीएम ने जताया शोक

Mon, 13 Jul 2020 05:26 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीओ के परिवार से मिलतीं पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में आने से रविवार को हरदोई के हरियावां के क्षेत्राधिकारी नागेश मिश्रा समेत छह लोगों की मौत हो गई। चार मरीज लखनऊ के हैं। हरदोई के हरियावां सर्किल के क्षेत्राधिकारी नागेश मिश्रा को कुछ समय पहले महानगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कोरोना की पुष्टि के बाद पीजीआई भेज दिया गया था।
विज्ञापन


इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ को डायबिटीज संबंधित अन्य समस्याएं थी। अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में किया गया। लखनऊ रेंज की पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह भी बैकुंठ धाम पहुंची और नागेश के बेटों व भाई को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीओ की असामयिक मौत पर शोक जताया। इसी तरह हरदोई के मल्लावां निवासी बुजुर्ग (67) की भी कोरोना से मौत हो गई। 

गायब हो गया था पहला सैंपल: हरदोई में ड्यूटी के दौरान जब नागेश ने कोरोना टेस्ट कराया, लेकिन पांच दिनों तक रिपोर्ट नहीं आई। हरदोई में पूर्व में तैनात रहे त्रिगुण बिशेन जो अब डीजीपी मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के यहां स्टाफ अफसर हैं, उन्होंने उनसे संपर्क किया। डीजीपी मुख्यालय के अधिकारी के हस्तक्षेप के चलते पांच दिन बाद उनका दोबारा सैंपल लिया गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तब तक उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी में चार की सांसें थमीं

इंदिरानगर भूतनाथ मेडिकल स्टोर संचालक (54) की बुखार आने के बाद जांच पॉजिटिव निकली थी। 4 जुलाई को भर्ती कराया गया था। केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि रेस्पिरेटरी फेल्योर से रविवार सुबह करीब दस बजे उनकी मौत हो गई। इसी तरह इंदिरानगर निवासी 83 वर्षीय वृद्ध  को 24 जून को केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। इन्हें सांस लेने में तकलीफ  थी और रविवार को मौत हो गई। वहीं, लोहिया अस्पताल में सात जुलाई को भर्ती कराए गए अयोध्या रोड स्थित एक अपार्टमेंट निवासी 53 साल के मरीज की मौत हो गई। इसे शुगर के साथ अन्य बीमारियां थीं। इसी तरह चिनहट निवासी 35 वर्षीय युवक को रविवार को इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें