फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी मामला: भाजपा नेता अपर्णा यादव बोलीं- ये हिंदू समाज की बहुत बड़ी जीत..., डिप्टी सीएम कही ये बात

Thu, 01 Feb 2024 03:09 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ

सार

ज्ञानवापी पर कोर्ट के आदेश को भाजपा नेता अपर्णा यादव ने पूरे हिंदू समाज की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इसका फैसला साक्ष्यों के आधार पर हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा नेता अपर्णा यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट द्वारा ज्ञानवापी के तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा-पाठ करने की अनुमति दिए जाने पर भाजपा नेता अपर्णा यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज न्यायालय पर पूरा विश्वास करता है। यह जीत पूरे समाज के लिए बहुत बड़ी है। यह जीत साक्ष्य के चलते हुई है... यह हम सभी का सौभाग्य है कि वहां पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। मैं न्यायालय का धन्यवाद करती हूं...।

विज्ञापन

 

बुधवार को कोर्ट के आदेश के नौ घंटे में ही व्यासजी के तहखाने तक रास्ता बनाकर पूजा और आरती करा दी गई। रात 12 बजे प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तरफ से बैरिकेडिंग खोलकर व्यासजी के तहखाने तक का रास्ता बनाया गया। एएसआई सर्वे में मिली मूर्तियों को रखकर तहखाने में पूजा कराई गई और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ज्ञानवापी मामले पर कहा कि सब प्रभु की इच्छा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें