फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा की सोच तो पूंजीवादी, बाकी सब दिखावा'

Tue, 12 Aug 2014 03:26 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा को किसानों की बदहाली और बसपाराज के घोटालों पर कार्रवाई न होने की चिंता सताने लगी है। यह आश्चर्यजनक है।
विज्ञापन


भाजपा शुरू से पूंजीवादी मनोवृत्ति की रही है। गांव-गरीब और किसान से उसका कोई लेना-देना नहीं रहा है।

अच्छे दिनों का वादा करके सत्ता में आने के बाद भाजपा ने किसानों को कोई राहत तो दी नहीं, उल्टे महंगाई और बढ़ा दी।

केंद्रीय वित्तमंत्री गर्व से कहते हैं कि उनकी नीति उद्योग घरानों की पक्षधर है। उद्योग घरानों को टैक्स में तमाम रियायतें दी गई जबकि किसान को 12 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलेगा।

चौधरी ने कहा, प्रदेश में पांच साल तक बसपा राज में चारों तरफ लूट मची रही। भाजपा ने न तो कभी किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया और न ही बसपा कुशासन के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ही किसानों, गरीबों और बसपा के अन्याय से पीड़ित लोगों के लिए संघर्ष करती रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें