फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सेहत सुधारेंगे 64 नए हेल्थ सेंटर

Mon, 11 Aug 2014 12:31 PM IST
अमित यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही 64 नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

इन पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

नेशनल अरबन हेल्थ मिशन (एनयूएचएम) के तहत शहरी क्षेत्र के बाल महिला चिकित्सालयों और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ किया जाएगा।

इसमें अर्बन आशा, एएनएम, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स और चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। जल्दी ही मुख्यमंत्री से इसका उद्घाटन कराने की योजना बनाई जा रही है।

शहरी इलाकों में स्थित बाल महिला चिकित्सालयों एवं प्रसूति गृहों को उच्चीकृत कर अरबन सीएचसी (शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का नाम दिया जाएगा।

वहां सिर्फ प्रसव सेवाएं ही नहीं, बल्कि सभी तरह के मरीजों का इलाज होगा।

पहले चरण में शहरी क्षेत्र में स्थित आठ बाल महिला चिकित्सालय एवं प्रसूति गृहों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की तरह उच्चीकृत किया जाएगा।

इन बाल महिला चिकित्सालयों के पास बड़े-बड़े भवन हैं, लेकिन इनका उपयोग सही से नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर 56 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए जाएंगे।

ये अरबन पीएचसी मलिन बस्तियों में स्थित हेल्थ पोस्ट को उच्चीकृत कर बनाई जा रही हैं।

पीएचसी पर दोपहर 12 बजे के बाद क्लीनिक शुरू होगी, जिससे मलिन बस्तियों में रहने वालों को अपना कार्य निपटाने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

शहरी क्षेत्र के लिए 566 अरबन आशा रखी जाएंगी, जो मातृ एवं शिशु मृत्यु दर सुधारने और जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए सहयोग करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें