फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के बाद अब बसपा के सांसदों पर भाजपा की नजर, राज्यसभा में खुद को मजबूत करने पर जोर

Thu, 18 Jul 2019 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व गृहमंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राज्यसभा सासंद नीरज शेखर के इस्तीफे व भाजपा में शामिल होने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि अब भाजपा की नजर बसपा के राज्यसभा सांसदों पर है।

विज्ञापन


भाजपा पिछले काफी समय से राज्यसभा में अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के समीकरण पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा यूपी को इस लिहाज से सबसे मुफीद मानकर काम कर रही है।

यहां भाजपा बड़े बहुमत के साथ सत्ता में है और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने से रिक्त होने वाली सीटों पर कब्जा कर सकती है। सपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का इस्तीफा और फिर तत्काल भाजपा में शामिल करना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों का कहना है कि बसपा के चार में से कई राज्यसभा सांसद बड़े लक्ष्य में साथ देने के लिए पार्टी के संपर्क में हैं। यूपी के होने के बावजूद ये पूरी तरह से साइडलाइन हैं। हालांकि उन्हें कब और किस तरह भाजपा में लाना है, यह अभी पक्का नहीं है। इसका निर्णय उच्च स्तर पर होना है। वह याद दिलाते हैं कि इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं है।

विज्ञापन

विधान परिषद से इस्तीफा दिलाने के साथ ही हो चुका है समायोजन

भाजपा पहले भी सपा और बसपा के एमएलसी के इस्तीफा दिलाकर विधान परिषद में अपने वरिष्ठ नेताओं को सदस्य बना चुकी है। साथ ही इस्तीफा देने वाले सदस्यों का भी विधान परिषद या राज्यसभा में समायोजन हो चुका है। हो सकता है यहां इस्तीफे की नौबत ही न आए।

बताते चलें, इस तरह की खबरें बुधवार को पूरे दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहीं, लेकिन बसपा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें