फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: वक्फ बिल पर बोले सपा सांसद लाल जी वर्मा, अपने लोग नॉमिनेट कर जो चाहेगी करवा लेगी भाजपा

Mon, 07 Apr 2025 06:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सपा सांसद लालजी सुमन ने कहा कि भाजपा वक्फ संशोधन बिल के माध्यम से वक्फ बोर्ड में अपने लोग नॉमिनेट करेगी और जो चाहेगी करवा लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा तानाशाही कर रही है।
विज्ञापन
सपा सांसद लाल जी वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिशा की बैठक में शामिल होने के लिए अंबेडकरनगर के सपा सांसद लाल जी वर्मा अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान वक्फ संशोधन अधिनियम पर केंद्र की मोदी सरकार को हिटलर और तानाशाह बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह हिटलर तानाशाही करता था उसी तरह केंद्र सरकार भी तानाशाही कर रही है। वक्फ बिल को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि यह सरकार हिटलर के रास्ते पर बढ़ने का काम कर रही है। असंवैधानिक ढंग से इस कानून को पास करने का काम किया गया। जिस तरह से 1933 में हिटलर ने अपने तमाम गुर्गों को लगाकर तानाशाही वाला बिल पास कराया था, उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी ने गैर संवैधानिक तरीके से इस बिल को पास कराया है।

ये भी पढ़ें - गर्मी का सितम जारी, बुंदेलखंड समेत 15 जिलों में हीट वेव की चेतावनी; जानें अपने जिले का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले- सपा सांसद रामजी लाल सुमन के साथ कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार सीएम योगी होंगे


वक्फ बोर्ड में पहले इलेक्टेड मेंबर होते थे उसकी जगह पर अब पूरी तरह से नॉमिनेटेड मेंबर स्थापित किए जाएंगे। किसी भी देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में इलेक्टेड मेंबर ही रहते हैं। नॉमिनेटेड व्यवस्था तो नहीं होती है। इससे अच्छा होता भाजपा बोर्ड को ही खत्म कर देती। केंद्र सरकार स्वयं सब काम करे, जिसको भाजपा नॉमिनेट करेगी, उससे भाजपा जो चाहेगी वही काम होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें