फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में सियासी खींचतान पर अखिलेश यादव बोले, लोकतंत्र के लिए खतरा बनी भाजपा

Wed, 11 Mar 2020 07:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बदले की भावना में डूबी भाजपा की सरकार अहंकारी है। दूसरों की तस्वीर चौराहों पर लगाने वालों की खुद की छवि धूमिल हो रही है। भाजपा राज्यों में विपक्षी दलों को डरा-धमका रही है, दूसरे हथकंडों से प्रभावित कर रही है। इन कारनामों से भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है।

विज्ञापन


अखिलेश ने बुधवार को बयान में कहा कि भाजपा का आचरण लोकतंत्र विरोधी है। जनता की निगाह में बदले की भावना से किए गए कामों का फल अच्छा नहीं होता है। जनता के मन में भारी आक्रोश है। भाजपा को राजनीतिक मूल्यों एवं नैतिकता की तनिक भी परवाह नहीं है।

भाजपा सरकार के तीन साल पूरे हो गए लेकिन जनकल्याण की एक भी योजना जमीन पर नहीं उतर पाई है। सपा सरकार के कामों को दोहराकर या उन्हें नए-नए नाम देकर ही भाजपा सरकार एक-एक दिन काट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना जरूरी

सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है। सौहार्द के वातावरण में ही विकास हो सकता है। विकास को गति देने और सामाजिक न्याय के लाभ के लिए जातीय जनगणना होनी चाहिए। इससे समाज के सभी वर्ग के लोगों को उनकी संख्या के अनुरूप हिस्सेदारी तय हो सकेगी। इसमें हिंदू-मुस्लिम की कोई समस्या नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कमजोर वर्गों के हित में कई योजनाएं लागू की गई थीं। किसानों, गरीबों को प्राथमिकता में रखा था। नौजवानों को रोटी-रोजगार से जोड़ा था। किसान आज कर्ज और महंगाई से बदहाल है। नौजवान बेरोजगारी की मार से बेहाल है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अनियंत्रित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें