फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे-मंझोले व्यापारी प्रदेश की रीढ़ हैं, सरकार कर रही है चिंता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

Thu, 30 Apr 2020 02:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि छोटे-मंझोले व्यापारी देश और प्रदेश की रीढ़ हैं। योगी सरकार उनकी चिंता कर रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी का भी अहित नहीं होगा।

विज्ञापन


स्वतंत्र देव ने पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा और लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ जारी जंग में अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।

प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें। उनके आसपास कोई भी भूखा न सोए, इस बात का भी ख्याल करें।

उन्होंने लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से कहा कि वे लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के लिए कार्य कर रहे व्यापारियों को प्रेरित करें कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें