बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर अगले सप्ताह प्लाज्मा डोनेट कर सकती हैं। इसके लिए उन्होंने केजीएमयू प्रशासन को सहमति दे दी है। कनिका चार अप्रैल को पीजीआई से डिस्चार्ज हुई थीं।
क्वारंटीन का समय पूरा होने के बाद दो दिन पहले उन्होंने प्लाज्मा डोनेशन की इच्छा जताई थी। इस पर केजीएमयू के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की टीम उनके घर पर गई थी और ब्लड सैंपल लाई थी।
जांच में सभी पैरामीटर दुरुस्त पाए गए। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कनिका ने डोनेशन के लिए सहमति दे दी है।
संभव है अगले सप्ताह किसी भी दिन बुलाकर डोनेशन कराया जाएगा। गायिका ने यह भी कहा है कि यदि इमरजेंसी में जरूरत पड़े तो भी उनसे संपर्क किया जा सकता है।