फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कितने भी हाथ-पांव मार ले लेकिन चुनाव नहीं जीत पाएगी: बसपा सुप्रीमो मायावती

Wed, 20 Feb 2019 05:28 PM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों में गठबंधन का गणित तेज हो गया है। साथ ही वे एक दूसरे के गठबंधन पर साध कर वार करने लगे हैं। इस कड़ी में आज मायावती ने ट्वीट करके भाजपा के गठबंधन को निशाना बनाया। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन से इतनी ज्यादा डरी हुई है कि दर-दर की ठोकरें खा रही है। बसपा सुप्रीमो ने दो ट्वीट करके अपनी पूरी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन


अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि बीजेपी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए पहले बिहार फिर महाराष्ट्र व तमिलनाडु में पूरी लाचारी में दण्डवत होकर गठबंधन करना क्या इनके मज़बूत नेतृत्व को दर्शाता है? वास्तव में बीएसपी-सपा गठबंधन से बीजेपी इतनी ज़्यादा भयभीत है कि इसे अब अपने गठबंधन के लिये दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
 




दूसरे ट्वीट में लिखा कि भाजपा अब चुनाव के समय में चाहे लाख हाथ-पांव मार ले, इनकी ग़रीब, मज़दूर, किसान व जनविरोधी नीति व इनके अहंकारी रवैये से लगातार दु:खी व त्रस्त है। देश की 130 करोड़ जनता इन्हें अब किसी भी क़ीमत पर माफ करने वाली नहीं है। जनता इनका घमण्ड चुनाव में तोड़ेगी व इनकी सरकार जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें