फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Yadav: आदित्य यादव बोले- शिवपाल व अखिलेश की एकजुटता से डर गई भाजपा

Tue, 29 Nov 2022 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने कहा कि शिवपाल-अखिलेश के साथ आने से भाजपा डर गई है इसलिए शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा हटा ली गई है।
विज्ञापन
आदित्य यादव व शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की सुरक्षा घटाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव अंकुर ने भाजपा पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं शिवपाल सिंह के एक मंच पर आने से कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया है। इससे भाजपा डर गई है। बदहवासी में उसने सुरक्षा घटाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


आदित्य ने जसवंत नगर में मीडियार्मियों से कहा कि इसका आभास था। यह कोई अप्रत्याशित बात नहीं है। भाजपा के इशारे पर शासन- प्रशासन लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। भाजपा ज्वॉइन करने वाले प्रसपा नेता तीन पीढ़ी से समाजवादी रहे हैं। भाजपा इनका उत्पीड़न कर रही थी। संभव है कि अपने बचाव में भाजपा के साथ गए हों,  लेकिन मन से हमारे साथ हैं।
विज्ञापन


अगर वह साथ नहीं है तो भी उन्हें नई पारी की बधाई। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव नेताजी को असली श्रद्धांजलि होगी। डिंपल यादव रिकॉर्ड मतों से सांसद बनेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें