फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले महीने, गृहमंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद

Thu, 27 Jun 2019 02:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

चुनाव के बाद भाजपा अब संगठनात्मक अभियानों में जुट गई है। सदस्यता अभियान सहित अन्य कई कार्यक्रम तय कर चुकी भाजपा ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी जुलाई में तय कर दी है। स्थान का फैसला अभी नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि ब्रज क्षेत्र के किसी स्थान पर यह बैठक की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बुलाए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले कार्यसमिति की बैठक मेरठ में हुई थी। जिसमें मिशन 2019 को परवान चढ़ाने की रणनीति बनी थी। चुनाव बाद होने वाली इस पहली बैठक में जहां लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के लिए जनता और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा वहीं आगे की तैयारी का खाका भी खींचा जाएगा। बैठक में क्षेत्र व जिला अध्यक्षों को भी बुलाया जा सकता है।

विज्ञापन

इन मुद्दों पर चर्चा

बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा के साथ नए अभियानों पर बातचीत की जाएगी। भाजपा ने जिस तरह लाभार्थियों को अपने मतदाताओं में तब्दील करने के अभियान चलाए और सफलता हासिल की उससे उत्साहित पार्टी के रणनीतिकारों ने इन लाभार्थियों को पार्टी का सदस्य बनाने का निश्चय किया है। इस सिलसिले में भी योजना बनाई जाएगी।

इसके अलावा प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा की 12 सीटों के उपचुनावों पर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। वहीं भाजपा ने गठबंधन सहित 64 सीटें जीती हैं, लेकिन पार्टी के रणनीतिकारों को कुछ विधायकों और मंत्रियों के इलाकों में मिली हार पच नहीं रही है। इस बारे में रिपोर्ट पहले ही मंगाई जा चुकी है। बैठक में इस बारे में भी बातचीत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें