फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने यूपी की 80 सीटों को 19 सेक्टरों में बांटकर शुरू की चुनाव की तैयारी, 30 को शाह करेंगे बैठक

Mon, 28 Jan 2019 01:42 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : self
विज्ञापन

गठबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए भाजपा ने लोकसभा की 80 सीटों को 19 सेक्टरों में बांटकर चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत अधिसूचना जारी होने से पहले बड़े नेताओं को सेक्टर प्रभारी और सेक्टर संयोजकों की जिम्मेदारी तय कर एक-एक बूथ को भगवामय बनाने की रणनीति तय की गई है।

विज्ञापन


उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 जनवरी से उत्तर प्रदेश के एक-एक बूथ अध्यक्ष से बात करेंगे। लखनऊ में होने वाले सम्मेलन में अवध क्षेत्र की 16 लोकसभा सीटों के बूथ अध्यक्ष बुलाए गए हैं।

प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के एक-एक बूथ का समीकरण समझकर उसके अनुसार तैयारी करने के लिए पार्टी ने 3 से 6 लोकसभा क्षेत्रों के जिलाध्यक्षों और सांसदों की सेक्टर प्रभारियों और सेक्टर संयोजकों के साथ बैठकें शुरू कराई हैं।
विज्ञापन


इनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, यूपी प्रभारी जेपी नड्डा, सह प्रभारी गोवर्धन भाई झड़पिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी डॉ. दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी नरोत्तम मिश्र, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह को कार्यकर्ताओं को चुनावी गुर देने की जिम्मेदारी दी गई है।

अवध क्षेत्र की बैठक में शामिल होंगे शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान
अवध क्षेत्र के 16 लोकसभा क्षेत्रों को लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या और गोंडा सेक्टर में बांटा गया है। उन्नाव के बाद 4 फरवरी को सीतापुर सेक्टर के सीतापुर, धौरहरा, लखीमपुर, हरदोई और मिश्रिख की बैठक हरदोई में होगी। इसमें मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

5 फरवरी को शिवराज सिंह चौहान की ही मौजूदगी में अयोध्या क्षेत्र के बाराबंकी और अंबेडकरनगर की बाराबंकी में बैठक होगी। गोंडा सेक्टर के गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और कैसरगंज की बैठक  श्रावस्ती में प्रस्तावित है।
विज्ञापन

लखनऊ और कानपुर में 30 को रहेंगे अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 जनवरी को लखनऊ और कानपुर में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। लखनऊ के स्मृति उपवन में अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा। इसी दिन कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन कानपुर में होगा। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष और क्षेत्रीय महामंत्री भी मौजूद रहेंगे।

शाह 30 जनवरी को रात्रि में लखनऊ में ही रुककर प्रदेश में अब तक हुई चुनाव की तैयारियों की जमीनी थाह लेंगे। 2 फरवरी को पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन अमरोहा और 8 फरवरी को काशी क्षेत्र के जौनपुर और गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन महराजगंज में प्रस्तावित है। 6 फरवरी को प्रस्तावित बृज क्षेत्र के सम्मेलन का स्थान फिलहाल तय नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें